वजन कम करने के 7 लिए योगासन,और जाने सही तरीका।

दोस्तों कुछ लोगों का ऐसा मानना है कि योग से वजन कम नहीं होता लेकिन ये सच बात नहीं है।योग से बिल्कुल वजन कम होता है बस शर्त ये है कि साथ में आपको अपने आहार पर भी ध्यान देना होगा।इस लेख मे हम जानेंगे कि योग से कैसे वजन कम करे और कोनसे योगासन करे कि जिसकी वजह से हमारा वेट लॉस हो।

कौनसे योगासन करे?

1) सुर्यनमस्कार:

सुर्यनमस्कार इकलौता ऐसा आसन है कि जिस मे पूरे शरीर कि कसरत नहीं है। इस आसन मे आपका शरीर भी मजबूत होता है और ताकद भी बढ़ती है।

और इसके नियमित अभ्यास से आपका वजन भी कम होने लगेगा। आप को कम से कम इसके 12-15 राउंड करने होंगे।

2) भुजंगासन

भुजंगासन योग करने से आपका पाचन तंत्र भी मजबूत होने लगेगा जिससे कि आपका मेटाबॉलिज्म फास्ट होने लगेगा और आपका वजन भी कम होगा और फिर वजन स्टेबल भी रहेगा।

इसको आपको कम से कम 3 बार जरूर करना है।

3) पश्चिमोत्तानासन

पश्चिमोत्तानासन करने से आपका शरीर लचीला बनता है, और ये आसन करते वक्त आपके पेट पर तनाव पड़ता है जिसकी वजह से आपका बेली फैट कम होता है।

और इसको भी 3 बार अवश्य करे।

4) धनुरासन

धनुरासन में शरीर का आकार धनुष कि तरह होता है इसलिए इसे धनुरासन कहते है।इस आसन में भी आपके पेट पे चेस्ट पे और पीठ पे दबाव पड़ता है।इसको 2-3 बार करिए।

5)नौकासन

नौकासन में आपके शरीर का आकार नौका जैसा बनता है, और ये आपके पेट,कमर और पैरों कि मांसपेशियों को मजबूत बनता है।नौकासन भी आप 2-3 बार अवश्य करे।

6) हलासन

हलासन योग करने से करने आपका पेट और पीठ पे दबाव पड़ता है, और इससे पाचन तंत्र भी मजबूत होता है।हलासन भी आपको कम से कम 1 बार जरूर करना होगा। लेकिन शुरुआत में ज्यादा दबाव ना डाले।

7) सेतुबंधासन

इस आसन को ब्रिज पोज भी कहा जाता है।सेतुबंधासन आप कम से कम 2 बार अवश्य करे।

कुछ महत्वपूर्ण बाते।

वजन कम करने के लिए योगासन कितनी देर करे?तो इसका उत्तर है कम से कम 30-40 मिनट योग जरूर करें, और शुरुआत हमेशा धीरे से करे पहले दिन आप 10 मिनट करे फिर धीरे धीरे वक्त बढ़ाते जाइए।

आहार में क्या ले?

आहार में आप अपना नॉर्मल खाना भी ले सकते हो, बस आपकी कैलोरीज़ काउंट जरूर करनी होगी, और जंक फुड से दूरी बनाए तभी आपको रिजल्ट दिखेंगे।

वजन कम होने में कितना समय लगेगा?इसका उत्तर है ये आप पे निर्भर करता है कि आप कितनी इंटेंसिटी के साथ करते है,और फिर भी ये मोटापा तो एक या दो महीने में तो नहीं आया ना, वैसे ही इसको थोड़ा समय दीजिए कम से कम 90 दिन।

और आपका कोई सर्जरी या फिर कोई हेल्थ कंडीशन है तो फिर अपने डॉक्टर और योग टीचर कि सलाह अवश्य ले।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *