आज के इस आधुनिक युग में अधिकांश लोग सुबह कि धूप में जाना टालते हैं। और आप भी इन लोगों में शामिल हैं तो आप अपना बड़ा नुकसान कर रहे हैं ,और ऐसे में आपको ये लेख अवश्य पढ़ना चाहिए।

सुबह की धूप के फायदे।
1)विटामिन डी में बढ़ोतरी।अगर आप सुबह कि धूप में बैठते हैं तो आपके विटामिन डी के लेवल बढ़ने लगेंगे। क्योंकि जब आप के त्वचा पे UVB कि किरणे पढ़ती है तो शरीर अपने आप (vitamin D) बनाने लगता है।
2) हड्डियों का स्वास्थ्य अच्छा होने में मदद।आपके शरीर में जब विटामिन डी के लेवल बढ़ेंगे तो अपने आप आपकी हड्डियां अच्छी होने लगती हैं। जिससे कि आपका शरीर भी मजबूत बनेगा।
3) नींद में सुधार।सुबह की रोशनी शरीर के जैविक घड़ी को सुधारने में मदद करती है जिससे आपकी नींद में काफी सुधार होता है।और आप शांत और गहरी नींद लेने लगेंगे।
4) मूड में सुधार और तनाव कि कमी।जब आप सुबह कि धूप लेने लगेंगे तो आपके शरीर में सेरोटोनिन हार्मोन बढ़ने लगता है और जिसकी वजह से आपके मूड में सुधार होगा और स्ट्रेस, एंग्जाइटी में कमी होने लगेगी।
5) इम्यून सिस्टम में सुधार।सुबह कि धूप जब आप अपने शरीर पे लेते हैं तो उससे आपका इम्यून सिस्टम में काफी सुधार होता है और इसके साथ आपके मेटाबॉलिज्म भी अच्छा होने लगता हैं।
सुबह की धूप कितने बजह तक लेनी चाहिए?
तो सुबह कि धूप लेने का सबसे अच्छा समय है जब सूर्योदय होता है तबसे 10 बजे तक।
धूप कितनी देर तक लेनी चाहिए?
आपको धूप अपने शरीर पर 10 मिनट से लेकर 30 मिनट तक लेनी चाहिए, और कोशिश करे कि ज्यादा से ज्यादा शरीर के हिस्सों पे धूप गिरे।
कौन कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए?
जैसे कि किसी चीज के फायदे हैं तो अगर उसे गलत तरीके से किया तो उसके नुकसान भी है।
सीधे सूरज कि तरफ ना देखे।
अगर धूप में बैठते हैं और सीधे सुरज कि तरफ देखते हैं तो उससे आपके आंखों को नुकसान हो सकता है इसलिए अगर आप सूर्य कि तरफ देखना चाहते हैं तो फिर (sunglass) का उपयोग जरूर करें।
बहुत तेज धूप हो तो बचे।
अगर धूप बहुत तेज हो इससे आपको बचना चाहिए अगर आप तेज धूप में बैठते हैं तो फिर फायदे कि जगह आपको नुकसान भी हो सकता है और आपको टैनिंग भी हो सकता हैं।
अगर आपको कोई हेल्थ समस्या है तो सलाह ले।
अगर आपको कोई त्वचा कि कोई समस्या है या फिर अन्य कोई तफ़लिक है तो अपने डॉक्टर को जरुर एक बार पूछे।
